कानपुर, जुलाई 10 -- कानपुर , वरिष्ठ संवाददाता। एचबीटीयू के आठवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के कुलपति, कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक को पहले सीएसजेएमयू और फिर राज भवन में तलब किया है। वह विगत तीन सत्रों में डिजिलॉकर से डाउनलोड हुई कम डिग्रियों व अंकपत्रों, छात्र संख्या में भारी उतार-चढ़ाव और निर्माण कार्यों को लेकर नाराज थीं।

समारोह में नाराजगी वह विगत वर्ष जिन कार्यों के लिए कहा था वह समस्याएं भी हल नहीं हुई। इसमें हॉस्टल की बिजली व्यवस्था प्रमुख है। इस बात पर नाराजगी जताई कि छात्रावासों की डिजाइन व्यावहारिक नहीं बनाई जा रही हैं। यहां न तो बच्चों को कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन उपलब्ध कराई गई और न ही किचन में इनके भोजन की सही व्यवस्था की जा रही है। दीक्षांत समारोह में सभी संकायों के 996 विद्य...