नाराज किसान ने सीखड़ रजवाहा में बनवाई पक्की दीवाल
भदोही, मई 30 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। नहर विभाग की कार्रवाई और जमीन की पैमाइश में आ रही दिक्कतों से नाराज किसान ने सीखड़ रजवाहा पर पक्की दीवार बनवा दी। इससे अब दर्जनों गांवों तक ज्ञानपुर नहर प्रखंड का पानी पहुंचने पर संकट खड़ा हो गया है। उधर, विभागीय अधिकारियों ने संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। औराई थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव निवासी बसंतलाल मौर्या का कहना है कि उनके एक बीघा खेत से नहर खोदकर निकाली गई है, लेकिन अब तक उन्हें उसका मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी जमीन पर मकान बनवाना है, जिसके लिए औराई तहसील में पक्की पैमाइश कराने को लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नहर विभाग के कारण जमीन की नापी नहीं हो पा रही है。
किसान की प्रतिक्रिया किसान का कहना है कि विभागीय उपेक्षा से परेशान होकर उन्होंने अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.