नाराज किसानों ने रोका एनएच-119ए का मार्किंग कार्य
सासाराम, मई 9 -- सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने किसानों को समझा-बुझाकर कराया शांत किसानों का आरोप-बिना आधिकारिक सूचना के की जा रही थी उनकी जमीन पर मार्किंग अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। बराढी पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग 119ए के निर्माण से पूर्व किए जा रहे मार्किंग कार्य को लेकर शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बिना पूर्व सूचना और नोटिस दिए खेतों में मार्किंग शुरू करने के विरोध में किसानों ने कार्य स्थल पर पहुंचकर काम रोक दिया। किसानों का आरोप है कि निर्माण कंपनी द्वारा बिना किसी आधिकारिक सूचना के उनकी जमीन पर मार्किंग की जा रही थी। जब किसानों ने इसका विरोध किया तो मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और कार्य तत्काल बंद करा दिया गया। घटना की जानकारी निर्माण कंपनी द्वारा अंचलाधिकारी को दी गई।
प्रशासन की कार्रवाई सूचना मिलते ही अंचलाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.