औरैया, मार्च 9 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के बिधूना-एरवाकटरा मार्ग पर एक किन्नर ने अपनी बहन के साथ कथित मारपीट के मामले में बहनोई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किन्नर को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किन्नर ने अपने बहनोई पर बहन के साथ आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उसे उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया था। बताया गया है कि उपजिलाधिकारी न्यायालय से आरोपित को जमानत मिल गई। इसी बात से नाराज किन्नर ने बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर पहुंचकर हंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.