पटना, नवम्बर 17 -- बिहार चुनाव के परिणाम आने के साथ ही नेतृत्व के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले कांग्रेसी नेता और अधिक सक्रिय हो गए हैं। इन लोगों ने तत्काल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार से इस्तीफा मांगा। अपने को समर्पित कांग्रेसी होने का दावा करने वाले इन नेताओं ने कहा है कि वे 22 नवंबर को सदाकत आश्रम परिसर में धरना देंगे। इसके बाद 24 नवंबर को प्रदेश नेतृत्व से नाराज कांग्रेसी दिल्ली जाएंगे। सोमवार को पटना स्थित एक होटल में खगड़िया के पूर्व विधायक छत्रपति यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि कांग्रेस को बचाने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। छत्रपति यादव ने कहा कि कांग्रेस बचाओ अभियान चलाना होगा। वोट चोरों से पहले टिकट चोरों से लड़ना होगा। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद माधव, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.