कुशीनगर, अप्रैल 22 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर पड़रहवा में परिवारिक कलह से तंग आकर 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बुजुर्ग की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। खड्डा क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर पड़रहवा निवासी लोरिक प्रसाद (55) वर्ष पुत्र शंकर के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। सबकी शादी हो गई है। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर लोरिक की बच्चों से कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए लोरिक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई, तो परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देख रविन्द्रनगर धूस स्थित जिला अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.