नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय का किया बहिष्कार
सोनभद्र, अगस्त 31 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। न्यायिक एसडीएम न्यायालय में पारित किए जा रहे कुछ आदेशों को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताते हुए न्यायिक एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार किया और वादकारियों के हित में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। मामले को लेकर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय एवं सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने न्यायिक एसडीएम मोहम्मद जफर से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने न्यायालय में चल रही कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ मामलों में ऐसे आदेश पारित किए जा रहे हैं, जिससे वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फाइलों को ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.