गंगापार, अप्रैल 17 -- आठ महीने से मानदेय न मिलने से परेशान रोजगार सेवकों ने अव्यवस्था, लापरवाही एवं उपेक्षा के प्रति मांडा ब्लाक मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए डीएम के नाम एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपकर कलमबंद हड़ताल की शुरुआत की। मांडा ब्लॉक के रोजगार सेवक संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर यादव व महामंत्री राघवेन्द्र प्रताप ने अन्य रोजगार सेवकों के साथ उपेक्षा और लापरवाही के चलते पिछले आठ महीने से मानदेय न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मांडा ब्लाक मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए श्रमायुक्त श्रम व रोजगार प्रयागराज, सीडीओ प्रयागराज और डीएम प्रयागराज के नाम एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार पाण्डेय, सरिता पाल, लाल बहादुर, सत्यम दुबे , मिश्री लाल पटेल , नम्रता द्विवेदी, दिनेश कुमार बिंद आदि रोजगार सेवकों का कहना है कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.