नाराजगीः हमतुम रोड 24 के बजाए छह मीटर चौड़ा बनाने से लोगों में रोष
गाज़ियाबाद, मई 20 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। हमतुम रोड का निर्माण 24 मीटर के बजाए मात्र छह मीटर चौड़ा निर्माण करने से स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जीडीए सड़क निर्माण को लेकर लगातार गुमराह कर रहा है, जबकि आबादी और इस सड़क से होने वाली आवाजाही को देखते हुए इसका मास्टर प्लान के मुताबिक चौड़ा होना जरूरी है। वहीं, जीडीए का कहना है कि टेंडर केवल छह मीटर चौड़ी सड़क का ही दिया गया है। स्थानीय निवासी मुरारी लाल शर्मा ने आरोप लगाया कि जीडीए ने हाल ही में सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण के लिए टेंडर जारी किया है। बताया जा रहा है कि टेंडर में 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करने की बात कही गई है और अब जब सड़क निर्माण शुरु होने वाला है तो केवल छह मीटर सड़क बनाने की बात कही जा रही है। निवासियों ने खुद के साथ इसे जीडीए की धोख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.