रुडकी, मार्च 23 -- लोगों ने कस्बे में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों से हैंडपंप लगाए जाने की मांग की है। कई साल से कस्बे में लोगों को पेयजल की भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। यहां पर्याप्त हैंडपंप नहीं लगे होने की वजह से लोगों को पेयजल की समस्या उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि पेयजल की समस्या को कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने रखने के बावजूद समस्या का अभी तक समाधान नही हुआ। जबकि कस्बे में काफी लोगों का आना-जाना रहता है। यहां पर लोगों को एक दशक से पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार संजय, अजब, रामपाल, संजीव, आजाद सिंह ने बताया कि कस्बे में लंबे समय से पेयजल की भारी परेशानी है। जिसकी वजह से मजबूरी में दुकानदारों को कैंपर का पानी खरीद कर पीना पड़ता है। गर्मी के सीजन में हैंडपंप नहीं होने से पेयजल को लेकर लोगों ...