रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की, संवाददाता। चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्रशासन सड़क व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। इसी कड़ी में बुधवार को नारसन क्षेत्र में एक प्रयोग के तौर पर इंस्टेंट गड्ढा मरम्मत करने वाले रेडीमिक्स का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान संबंधित कंपनी के एजेंट भी मौके पर मौजूद रहे और तकनीकी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। प्रशासन का मानना है कि यह तकनीक सड़क मरम्मत को तेज और प्रभावी बना सकती है। इस प्रयोग की रिपोर्ट अब जिलाधिकारी के अधीन जिला सड़क सुरक्षा समिति के समक्ष रखी जाएगी। समिति से उच्च स्तर की स्वीकृति मिलने के बाद इस तकनीक को पूरे शहर में बड़े पैमाने पर लागू करने की योजना है।चारधाम यह भी पढ़ें- नारसन बॉर्डर पर चारधाम यात्रा में स्वच्छता पर जोर यात्रा के चलते नारसन बॉर्डर पर इन दिनों बाहर से आने वाले यात्रियों की सं...