हरिद्वार, अप्रैल 17 -- आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत भुल्लर ने शुक्रवार को सीमावर्ती नारसन बॉर्डर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक प्लान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और जाम की स्थिति न बनने दी जाए। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए खुले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर इस...