नारसन खुर्द में बसपा की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
रुडकी, जून 29 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की नारसन खुर्द में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन की समीक्षा कर कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा बूथ कमेटियों को सक्रिय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। जिला अध्यक्ष मदनपाल ने सेक्टरवार जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में संगठनात्मक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- नारसन खुर्द में बसपा की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.