सोनभद्र, मार्च 22 -- बीजपुर। स्थानीय दुधहिया देवी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन शनिवार को भक्ति की बयार बही। सुप्रसिद्ध कथा व्यास राममोहन दास रामायणी ने अपनी अमृतमयी वाणी से नारद मोह और माता पार्वती के जीवन परिचय का मनोहारी वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा व्यास ने बताया कि कैसे अहंकार के वशीभूत होने पर देवर्षि नारद को भी मोह ने घेर लिया था। उन्होंने माता पार्वती के कठिन तप और शिव-पार्वती प्रसंगों के माध्यम से जीवन में धैर्य और भक्ति के महत्व को समझाया। कथा के विश्राम पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, अनिल त्रिपाठी, रामजियावन गुप्ता, रामबली मिश्रा, रघुराज सिंह, इंद्रेश सिंह, बग्गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.