मथुरा, फरवरी 2 -- थाना गोवर्धन अंतर्गत गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित नारद कुंड पर शनि देव मंदिर में रविवार रात चोर गुल्लक तोड़ कर हजारों की नकदी, कमरे से महंत का मोबाइल आदि सामाान चोरी कर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगी सीसी टीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। रविवार रात नारद कुंड स्थित शनिदेव मंदिर के महंत शयन आरती करने के बाद मंदिर के पट बंद कर सोने चले गये। आरोप है कि तभी देर रात चोरों ने मंदिर में घुस कर चोरी की। बताते हैं कि चोरों ने मंदिर की गुल्लक/दानपात्र का ताला तोड़ कर उसमें रखे हजारों रुपये, मंदिर में स्थापित शिव मंदिर से भगवान के पीतल के त्रिशूल, पूजन सामग्री बराबर वाले कमरे से बाबा भीमदास का मोबाइल व नकदी आदि चोरी कर ले गये। चोरों ने मंदिर में लगे सीसी टीवी कैमरा से भी छेड़छाड़ की। महंत दीनबंधु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.