जमुई, अप्रैल 29 -- जमुई । नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के नारडीह गांव में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां बजरंग बली मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री श्री 108 राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरुआत मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। इस शोभायात्रा में 251 महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे नगर का भ्रमण किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर महिसौड़ी चौक, अतिथि पैलेस चौक और कचहरी चौक होते हुए कियूल नदी स्थित हनुमान घाट पहुंची। यहां वृंदावन से पधारे कथावाचक अभिषेक कृष्ण शास्त्री एवं काशी के विद्वान पंडित राहुल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक कलश में जल भरवाया। यह भी पढ़ें- नारडीह में राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.