फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- थाना नारखी क्षेत्र में एक युवक की विषाक्त खाने से मौत हो गई। वह अपनी ननिहाल में रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। नगला धीर निवासी 18 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र बृजेश कुमार ने किन्ही कारणों के चलते कोई विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए लाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर में रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि वह अपनी ननिहाल में हमीरपुर रहता था। वहीं उसने विषाक्त खा लिया। उसका सैफई तथा आगरा में उपचार चला था। बाद में वह घर आ गया। यहां उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.