फिरोजाबाद, मार्च 11 -- नारखी क्षेत्र में बाइक लूट की घटनाओं को करने करने वाले अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस को आरोपी के बैंदी की पुलिया के पास होने की सूचना मिली। आरोपी को पुलिस ने और एसओजी ने घेर लिया। पुलिस टीम पर फायरिंग करने पर आरोपी के ऊपर पुलिस ने भी फायरिंग की और उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी को उपचार के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। बाइक लूट की घटनाओं को लेकर एसएसपी सौरभ दीक्षित ने गिरफ्तारी के लिए थाना नारखी पुलिस को एसओजी के साथ मिलकर अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद और सीओ टूंडला के निर्देश पर पुलिस की टीमें बाइक चोर की तलाश में जुट गईं। मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बैंदी की पुलिया के पास में अभियुक्त को देखा है। एसओजी और नारखी पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।संदिग्ध बाइक सवार को रुक...