फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- नगला बीच। थाना नारखी क्षेत्र के गांव नारखी धौंकल में ग्राम प्रधान पर मनमानी के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों में नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान ग्राम प्रधान राजेश कुमार द्वारा अब तक गांव में कोई भी ठोस विकास कार्य नहीं कराया है जिससे मूलभूत समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, फरिहा रोड पर नारखी धौंकल पंचायत घर के पास स्थित चौराहा लंबे समय से जलभराव और जल निकासी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। यह मार्ग गांव का मुख्य रास्ता है जिससे प्रतिदिन स्कूल जाने वाले बच्चों, वृद्धजनों एवं ग्रामीणों का आवागमन होता है। जलभराव के कारण लोगों को निकलने में भारी परेशानी होती है और आएदिन हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को इस समस्या से अवगत कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.