नारकोटिक्स ब्यूरो ने गुमला के बसुआ से युवक को किया गिरफ्तार
गुमला, जून 23 -- गुमला, प्रतिनिधि। राजस्थान के जयपुर में बड़ी मात्रा में डोडा बरामदगी मामले में नारकोटिक्स ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए गुमला जिले के बसुआ गांव निवासी जीवन उरांव को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स ब्यूरो की तीन सदस्यीय टीम सोमवार रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर अपने साथ जयपुर ले गई।जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को जयपुर में नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान करीब 1868 किलोग्राम डोडा बरामद किया था। मामले की जांच के क्रम में कई अहम सुराग हाथ लगे थे। जांच के दौरान गुमला जिले के बसुआ निवासी जीवन उरांव की संलिप्तता सामने आई। यह भी पढ़ें- बाराचट्टी से एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.