लखनऊ, जनवरी 21 -- 10 साल से फरार चल रहा था आरोपी ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई लखनऊ, विशेष संवाददाता ईओडब्ल्यू ने नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो लखनऊ के रिटायर मालखाना प्रभारी (इंटेलीजेंस आफीसर) राजेन्द्र कुमार दुबे को 42 लाख रुपये गबन के मामले में गिरफ्तार किया है। राजेन्द्र 10 साल से फरार चल रहा था। इस मामले में वर्ष 2015 में महानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। फिर इसकी विवेचना ईओडब्ल्यू को सौंप दी गई थी। ईओडब्ल्यू ने इसमें पांच लोगों को दोषी पाया था। महानगर की सीआईडी कालोनी स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 26 अगस्त 2013 को अमीनाबाद दवा मार्केट में सिमरन फार्मा के दुकान मालिक बलजीत के पास 52 लाख 49 हजार रुपये जब्त किए थे। इन रुपयों को नारकोटिक्स ब्यूरो के मालखाने में जमा करा दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर 16 जून 2015 को ब्यूरो टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.