नारकोटिक्स निरीक्षक ने दी नशा मुक्ति की सीख
अलीगढ़, अगस्त 5 -- अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, लोधा के नशा मुक्ति अभियान के समन्वयक डॉ. आयुष गौर एवं डॉ. हुमा हिलाल के कुशल संयोजन में मंगलवार को परिसर में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। अभियान में विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अलीगढ़ के स्वापक निरीक्षक उदय भान सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उदय भान सिंह ने छात्रों को नशे से जुड़े कानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा में मोड़कर ही एक सशक्त और व्यसन-मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.