सोनभद्र, अप्रैल 14 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी से मंगलवार की दोपहर एंटी नाकोटिक्स टास्क फोर्स गोरखपुर ने 34 लाख रुपये का गांजा बरामद किया। गांजा टैंकर में छिपाकर झारखंड से रायबरेली ले जाया जा रहा था। गोरखरपुर नारकोटिक्स टीम को मुखबिर की सूचना पर यह सफलता मिली। नारकोटिक्स टीम के प्रभारी रमेश राम ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार को दुद्धी में जांच की जा रही थी। दोपहर में दुद्धी में एक टैंकर दिखाई दिया। टैंकर को रोकने का प्रयास किया गया तो वह नहीं रूका। उसका पीछा कर उसे दुद्धी के रजखड़ घाटी में पकड़ा गया। जांच के दौरान टैंकर में बोरियों में छिपाकर रखा गया लगभग दो कुंतल 27 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत 34 लाख रुपये आंकी गई है। टीम ने टैंकर चालक रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद ब...