सीतामढ़ी, मार्च 18 -- पुपरी। पुपरी में नारकोटिक्स का खेप ट्रांसपोर्ट वाले ट्रक पर होने के संदेह पर जब्त ट्रक को पुलिस ने जांच के बाद सोमवार की शाम मुक्त कर दिया। जानकारी के अनुसार वरीय अधिकारी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मुजफ्फरपुर से पुपरी पहुंचे ट्रक को पिछले शुक्रवार को जब्त कर थाने पर लायी थी। फिर ट्रक पर लदे सामग्री की तलाशी सोमवार को की गई। किन्तु ट्रक से किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामग्री नही मिलने की सूचना है। एएसपी सुनीता कुमारी ने पूछने पर बताया कि नारकोटिक्स होने के संदेह पर ट्रक को जब्त किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...