नारकोटिक्स औषधियों पर रखें विशेष निगरानी
सीवान, अगस्त 4 -- सीवान। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में ड्रग्स निरीक्षकों के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को हुई। बैठक में डीएम ने निरीक्षण करते समय पहचान पत्र व बॉडी कैमरा अनिवार्य रूप से साथ में रखने, जांच के दौरान नारकोटिक्स औषधियों पर विशेष निगरानी रखने व निश्चित समयावधि पर सरकारी औषधि भंडार का जांच करते रहने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जांच में यह सुनिश्चित करें की नकली दवाइयों पर रोक लग सके, इस पर विशेष निगरानी रखना सुनिश्चित करें। बैठक में सिविल सर्जन सिवान श्रीनिवास प्रसाद, ड्रग्स निरीक्षक रवि शंकर, दयानन्द प्रसाद सिंह व नरेश सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.