गिरडीह, जनवरी 2 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगैर हेलमेट के यदि आप भी बाइक ड्राइव करते हैं तो सावधान हो जाएं। साथ ही हेलमेट पहनने की आदत डाल लें। ऐसा नहीं करने पर फूल माला पहनाकर आपका भी स्वागत किया जाएगा। इस तरह के स्वागत से आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अगर इस तरह की स्वागत से आपको बचना है तब बाइक ड्राइव करते समय हेलमेट पहनना नहीं भूलें। बगोदर में शुक्रवार को ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। जहां बगैर हेलमेट के बाइक ड्राइव करनेवालों को फूल माला पहनाया गया। वैसे लोगों को यातायात नियमों का पालन करने एवं हेलमेट पहनने का सख्त निर्देश दिया गया। दरअसल सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को बगोदर थाना के पास पुरानी जीटी रोड पर बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया। डीटीओ संतोष कुमार अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव अभियान में दल-बल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.