नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
जमशेदपुर, मई 4 -- जमशेदपुर। मानगो में रविवार से सात दिवसीय एपीआर नायर क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। समाजसेवी डॉ. अफरोज शकील ने उद्घाटन किया। पहले मैच में राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी ने घाटशिला को 6 विकेट से हराया। घाटशिला ने 8 विकेट पर 320 रन बनाए, जवाब में एकेडमी ने 32.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 323 रन बना लिए। वृहस्पति महतो (94) और मनन (54) की अर्धशतकीय पारियां रहीं। इस नि:शुल्क टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- अलीगंज में उद्घाटन मैच में अंतपुर की टीम विजयी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.