मैनपुरी, मार्च 26 -- ईरान-इजरायल के बीच चल रही जंग की तपिश का असर और बढ़ गया है। गैस और कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने के बीच निजी ईंधन कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। जिले में नायरा कंपनी के सात पेट्रोल पंप संचालित हैं। जिन पर अब पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी के साथ मिलेगा। यानी अब पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है। जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा गैस की किल्लत से लोग पहले ही परेशान थे। अब डीजल और पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। अभी निजी कंपनी नायरा ने कीमतें बढ़ाई हैं। जिसका असर सीधा लोगों की जेब पर पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई महंगी होगी। जिससे सभी वस्तुओं के दामों में वृद्धि होगी। जिले में नायरा के सात पेट्रोल पंप हैं। जिन पर रोजाना 17 से 18 हजार लीटर डीजल की खपत...