नई दिल्ली, जुलाई 2 -- प्राइवेट ऑयल मार्केटिंग कंपनी नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई को अपने सभी 7000 पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया और आज 2 जुलाई को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और इंडियन ऑयल ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। हालांकि, आज भी तेल के उपभोक्ताओं को मायूसी हाथ लगी है। फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह भी तब जब कच्चा तेल 71 डॉलर के नीचे आ गया है।नायरा के पेट्रोल पंपों और सरकारी पंपों पर दाम में कितना अंतर बेंगलुरु में नायरा के पंपों पर 5 रूपये प्रति लीटर की कटौती के बाद भी पेट्रोल 111.20 रुपये लीटर और डीजल 98.80 रुपये लीटर मिल रहा है। जबकि, इंडियन ऑयल के पंप पर आज 2 जुलाई को डीजल 98.80 रुपये और पेट्रोल 110.91 रुपये लीटर है। यह रेट तब है जब सरकारी कंपनियों ने रेट में को...