आरा, मई 4 -- पीरो, संवाद सूत्र भोजपुर के पीरो प्रखंड के कोथुआं निवासी स्व योगेन्द्र सिंह के 40 वर्षीय पुत्र 222 आर्टिलरी मेडिकल रेजिमेंट के नायब सूबेदार मंगल कुमार सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार की दोपहर कोथुआं पहुंचा। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। यह भी पढ़ें- सूबेदार राजेंद्र सिंह का हार्टअटैक से निधन अंतिम संस्कार की तैयारी दानापुर और भटिंडा से आये आर्टिलरी के अफसर और जवानों ने दिवंगत मंगल कुमार सिंह के दरवाजे पर गार्ड ऑफ ऑॅनर दिया। इसके बाद दिवंगत नायक सूबेदार के शव को अंतिम संस्कार के लिये बक्सर ले जाया गया। मालूम हो कि 15 दिन पहले अपने साथियों के साथ परेड के लिये जाते समय मंगल कुमार सिंह रास्ते में गिर गये और कोमा में चले गये। 15 दिनों तक इलाजरत रहने के दौरान दो मई की देर शाम उनकी मौत भटिंडा के आर्मी अस्पता...