नायब नाजिर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बिजनौर, अप्रैल 30 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में खुद को गोली मारने वाले नायब नाजिर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और राजकीय कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चांदपुर तहसील में तैनात नायब नाजिर 50 वर्षीय संजीव चौधरी पुत्र महावीर निवासी इंद्रलोक कॉलोनी ने सोमवार दोपहर अपने आवास पर लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गोली लगते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- नायाब नाजिर संजीव चौधरी की हालत में सुधार जहां बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संजीव चौधरी पूर्व में डीएम कार्यालय में पेशकार पद पर भी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.