लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- तहसील पलिया में तैनात नायब नाजिर को कार्यकाल पूर्ण हांेने के उलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील के अधिकारी व लेखपाल ने उन्हे विदाई दी। गुरुवार को तहसील में 2003 से अपनी सेवाए दे रहे नायब नाजिर सैयद अहमद का कार्यकाल पूरा होने पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आरती यादव ने नायब नाजिर को माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित करते हुए उनके द्वारा दी गई सेवाओं के बारे में चर्चा करते हुए तारीफ की। इस दौरान तहसीलदार ज्योति वर्मा, नायब तहसीलदार हर्ष निशांत व अखिलेश श्रीवास्तव ने उनको माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान कानूनगो, लेखपाल, स्टेनों व बाबू सहित समस्त तहसील स्टाफ व अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.