अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या। सोहावल ब्लॉक के ग्रामसभा लहरापुर के प्रधान शिवाकांत तिवारी के बड़े भाई संतोष तिवारी के पुत्र सत्यम तिवारी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करके नायब तहसीलदार बनने पर बीकापुर विधानसभा के सपा के पूर्व प्रत्यशी हाजी फीरोज खान गब्बार ने आवास पहुंचकर बधाई दी। सपा नेता ने सत्यम के चयन को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा और समर्पण से करेंगे। इस दौरान सपा नेता एजाज अहमद, प्रधान शिवाकांत तिवारी, अशोक चौधरी, रामानंद निषाद, जगजीवन पटेल, अनुभव प्रजापति, शिवम यादव, मनोज पांडेय व अन्य मौजूद रहे। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.