गाजीपुर, मई 5 -- सेवराई। क्षेत्र के देवल गांव निवासी राहुल कुमार सिंह ने यूपी पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयन होने के बाद गांव आने के बाद ग्रामीणों ने स्वागत किया। राहुल गांव पहुंचने पर मां कामाख्या देवी गहमर और बाबा कीनाराम मठ देवल में पूजा-अर्चना की। ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। राहुल के पिता डॉ. लक्ष्मण सिंह बीएएमएस चिकित्सक हैं, जबकि माता मंजू देवी हैं। राहुल पहले भारतीय वायुसेना में सार्जेंट रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...