नायब तहसीलदार बनी बिटिया का जोरदार स्वागत
सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मधुकरपुर की बेटी नीलम त्रिपाठी ने यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को डुमरियागंज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।नीलम त्रिपाठी के प्रथम आगमन पर ग्रामीणों, रिश्तेदारों एवं अधिवक्ताओं ने रास्ते में बेवा चौराहे पर ही फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। नीलम त्रिपाठी के पिता रामतेज त्रिपाठी इटवा में दस्तावेज लेखक हैं, जबकि माता सावित्री देवी गृहिणी हैं। चार भाइयों में प्रेम कुमार, महेंद्र कुमार, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार व भूपेंद्र कुमार ने बताया कि माता-पिता ने शुरू से ही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया, जिसका पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.