शामली, अप्रैल 6 -- गांव लपराना में नायब तहसीलदार बने विवेक खैवाल के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जिला एथलेटिक्स सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि विवेक खैवाल के नायब तहसीलदार बनने के उपलक्ष्य में जूनियर हाई स्कूल लपराना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक तथा रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में विवेक खैवाल की मेहनत, लगन और उपलब्धि की सराहना करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। बताया गया कि विवेक खैवाल ने अपनी...