सिद्धार्थ, मई 26 -- सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के नायब तहसीलदार राघवेंद्र पाण्डेय ने क्षेत्र के धनोहरी गांव के पास से मिट्टी खनन में लगी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ कर डुमरियागंज पुलिस को सौंप दिया। वहीं खनन कर रहा लोडर का ड्राइवर टीम को देखते ही लोडर लेकर मौके से फरार हो गया। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पेड़ारी मुस्तहकम, सोनखर डीह, मछिया, धनोहरी, बीरपुर समेत दर्जनों गांवों में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ कर पुलिस के सौंप दिया। यह भी पढ़ें- अढ़ावल-दो पट्टाधारक पर 58.83..लाख का जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...