गाजीपुर, फरवरी 27 -- गाजीपुर(जमानियां)। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल की सुबह की गणित परीक्षा के दौरान तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने तीन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, शिवपूजन इंटर कॉलेज मालसा और बेटावर इंटर कॉलेज शामिल रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। तहसीलदार ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और हर गतिविधि पर नजर रखी गई। प्रशासन की सतर्कता से परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...