मऊ, नवम्बर 27 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मंगलवार की रात नायब तहसीलदार के वाहन धक्के से एक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जिला मुख्यालय स्थित डीसीएसके विद्यालय के समीप से बारात मधुबन-घोसी मार्ग स्थित अहिरौली गांव निवासी अनिल राजभर के यहां आई थी। रात 10 बजे के करीब द्वारचार का कार्यक्रम चल रही था। इसी बीच नायब तहसीलदार मधुबन का वाहन सिपाह बाजार की ओर तेज रफ्तार से गुजरा और बाराती 56 वर्षीय चन्दन कुमार इसके चपेट में आ गया। वाहन से धक्का लगते ही बाराती सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि घायल दुल्हे के चाचा हैं। लोगों ने उन्हें उपचार के लिए मधुबन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.