नायब तहसीलदार के किचन में निकला जहरीला सांप
गोंडा, जून 26 -- करनैलगंज, संवाददाता। करनैलगंज तहसील में नायब तहसीलदार के सरकारी आवास के किचन से एक जहरीले सांप (रसेल वाइपर) का रेस्क्यू किया गया। यह सांप पिछले तीन दिनों से किचन के अंदर छिपा हुआ था। इससे वहां भोजन बनाने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल था। जानकारी के मुताबिक, लगभग ढाई फीट लंबा यह जहरीला सांप पिछले तीन दिनों से किचन के अंदर बार-बार आ-जा रहा था। इसके कारण रसोई के भंडारी बेहद डरे हुए थे और ठीक से खाना भी नहीं बना पा रहे थे। लगातार बनी इस जानलेवा स्थिति से परेशान होकर आखिरकार करनैलगंज तहसीलदार राहुल सिंह ने स्थानीय सर्प मित्र से संपर्क किया। सूचना मिलते ही सर्प मित्र अरुण कुमार बाबा मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप बेहद आक्रामक नजर आया। वह रेस्क्यू के लिए इस्तेमाल की जा रही लोहे की रॉड पर भी बार-बार काटने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.