नायब तहसीलदार की मौजूदगी में दो पक्षों में मारपीट
बलिया, मई 23 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन की नापी के दौरान शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। नायब तहसीलदार और राजस्व टीम की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। घटना में दोनों ओर के कई चोटिल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ के दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया है।इलाके के खेवसर गांव के हरेंद्र सिंह और वीर पांडेय के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने 10-10 डिस्मिल जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। सड़क के सामने के फ्रंट को लेकर उनके बीच झगड़ा चल रहा था। अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार विशाल की मौजूदगी में राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करने पहुंचे थे। नापी शुरू होते ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडा चलने ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.