कुशीनगर, मई 17 -- कुशीनगर। तमकुहीराज बार संघ ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को मांग पत्र सौंपकर तहसील परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और न्यायिक कार्यों में आ रही परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि समस्याओं के समाधान में लगातार देरी होने से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बार संघ ने बताया कि तमकुहीराज तहसील में दो नायब तहसीलदार के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में एक नायब तहसीलदार की तैनाती है। वह भी लंबे अवकाश पर चल रहे हैं, जिससे न्यायालय संबंधी कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बीकेटी में हंगामा, एसडीएम व वकीलों में तीखी नोकझोंक अधिवक्ताओं ने शीघ्र दूसरे नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग की। संघ ने तहसील परिसर में शौचालय की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी ...