बहराइच, अप्रैल 2 -- पयागपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर जनपद का मान बढ़ाने वाले शुभम प्रताप सिंह के गुरुवार को खुटेहना चौराहा पहुंचने पर युवाओं और परिजनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर योगेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, रामपाल सिंह, रंजीत सिंह, दलजीत सिंह, समरजीत सिंह, झीनकन सिंह, आनन्द प्रताप सिंह, रामनारायण सिंह, सौरभ प्रताप सिंह, कमलेश सिंह, प्रिंशु, ईशू और नीरज वर्मा ने माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सुनील वर्मा, विद्या प्रकाश, पप्पू तिवारीआदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...