मऊ, मई 31 -- घोसी। घोसी तहसील परिसर में नायब तहसीलदार गौरव सिंह और अधिवक्ता राजेंद्र यादव के बीच विवाद हो गया। नायब तहसीलदार ने निर्धारित क्रम 1 से 10 की बजाय 29 नंबर की फाइल पर कार्रवाई की। उन्होंने राजेंद्र यादव को अनुपस्थित दिखाकर फाइल को आदेश के लिए सुरक्षित कर लिया। जब अधिवक्ता राजेंद्र यादव ने इस पर आपत्ति जताई और कारण पूछा, तो नायब तहसीलदार नाराज हो गए। तहसील की गैलरी में दोनों के बीच तीखी बहस हुई। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने गुस्से में कहा, माथा सटका तो एहसास करा दूंगा। यह सुनकर वहां मौजूद अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। कई वकीलों ने इस मामले को बार एसोसिएशन के सामने ले जाने की बात कही है। वे इस पर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.