सिद्धार्थ, मई 1 -- सिद्धार्थनगर। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नायब तहसीलदार स्तर पर तबादलों का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा जारी आदेश के तहत तीन नायब तहसीलदारों को उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित कर नई तैनाती दी गई है। जारी आदेश के अनुसार माधव यादव को नायब तहसीलदार बांसी से स्थानांतरित कर नायब तहसीलदार शोहरतगढ़ तैनात किया गया है। विष्णु प्रसाद सिंह को नायब तहसीलदार डुमरियागंज से हटाकर इटवा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चंद्र कुमार पांडेय को नायब तहसीलदार इटवा से स्थानांतरित कर डुमरियागंज भेजा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। यह भी पढ़ें- नायब तहसीलदारों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.