हरिद्वार, मार्च 27 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम शुक्रवार शाम घोषित कर दिया। कुल 413 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों की सूची रोल नंबर समेत अधिकृत वेबसाइट पर जारी की गई है। इस परीक्षा का विज्ञापन 13 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को हुई थी। नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और खंडसारी निरीक्षक के पदों पर 379 अभ्यर्थी सफल हुए। इसके अलावा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के पदों पर 34 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया। सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, अभ्यर्थियों का अंतिम चयन साक्षात्क...