शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- कलान, संवाददाता। परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस शुक्रवार को उनके पैतृक गांव खजुरी में मनाया जाएगा। इस अवसर पर फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट के सैन्य अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। हालांकि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी गांव में साफ-सफाई और बुनियादी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी नजर नहीं आ रही है। मैदान और उसके आसपास कई व्यवस्थाएं अधूरी बताई जा रही हैं। नायक यदुनाथ सिंह आठ भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई थी। गांव में उन्हें उनके आचरण और सादगी के कारण हनुमान भगत बाल ब्रह्मचारी के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने विवाह नहीं किया था। बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद की प्रतिमा के पास 110 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की तैयारी...