साहिबगंज, जून 6 -- बोरियो, प्रतिनिधि। (फॉलोअप)। बोरियो थाना पुलिस ने कैरासोल गांव के नायकी बड़का मुर्मू (50) की मौत मामले में बोरियो थाना में अज्ञात लोगों के विरूद्ध हत्या का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना प्रभारी रोंहित कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी मरांग मय टुडू ने अज्ञात लोगों पर शादी घर से लौटने के दौरान अपने पति बड़का मुर्मू की हत्या कर शव को कैरासोल गांव के डोन डब्बू नाला में फेंक देने का आरोप लगाया है। नायकी बड़का टुडू (50) का शव पुलिस ने इसी नाले से बरामद किया था। मृतक के कनपट्टीमुंह व कान पर चोट के निशान मिले थे। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के अनुसार बड़का मुर्मू के पानी में डूबकर मौत हुई है। कैरासोल गांव में शिव मरांडी के घर...