नायकडीह में तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- खानपुर। पुलिस ने नायकडीह गांव के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एक अक्तूबर की रात सूचना मिलने पर टीम ने गुमटी के पास घेराबंदी कर युवक को गुरुवार की देर रात पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान मधुबन निवासी 22 वर्षीय हर्षित सिंह के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चंदौली के कंछवा थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। खानपुर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.