गिरडीह, अप्रैल 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जमुआ के सहायक अभियंता राम सुंदर राम के नेतृत्व में सोमवार को देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह एवं बेहराडीह गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध ढंग से बिजली चोरी करनेवाले लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने की कार्यवाही शुरू की गई। सहायक अभियंता रामसुंदर राम ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को देवरी के नायकडीह एवं बेहराडीह गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध ढंग से बिजली चोरी करते हुए धराए लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी को लेकर पांच पर प्राथमिकी, 90,000 जुर्माना अभियान में राजीव रंजन, सोनू सुमन, संतोष चौधरी आदि विद्युतकर्मी उपस्थित थे...